Raigarh News: खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू,अब तक 47 हजार 738 मे. टन हुई धान खरीदी, किसानों को 71 करोड़ भुगतान जारी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू,अब तक 47 हजार 738 मे. टन हुई धान खरीदी, किसानों को 71 करोड़ भुगतान जारी

Raigarh News रायगढ़, 10 दिसम्बर 2024/ रायगढ़ में धान खरीदी बीते 14 नवंबर से जारी है। अब तक जिले में 47 हजार 738 मे. टन धान खरीदी की जा चुकी है। समितियों से धान का उठाव भी मिलरों द्वारा शुरू कर दिया गया है। रायगढ़ जिले के दो समितियों के लिए डीओ कटने के लिए बाद धान का उठाव प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह ने बताया कि अभी धरमजयगढ़ और कोड़ातराई खरीदी केन्द्र से धान का उठाव शुरू हो चुका है। उन्होंने आगे बताया कि राइस मिलर्स के द्वारा पंजीयन व अनुबंध कर डीओ कटवाया जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में धान उठाव में तेजी आएगी।

Read more : Raigarh News: वायरल वीडियो पर पुलिस बड़ा एक्शन : लूटपाट और मारपीट के 09 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*किसानों को 71 करोड़ का हुआ भुगतान*
Raigarh News रायगढ़ जिले में अब तक किसानों को खरीदी के एवज में 71 करोड़ का भुगतान जारी किया जा चुका है। धान खरीदी के पश्चात किसानों को तत्काल भुगतान की राशि भी जारी की जा रही है। समितियों में राशि आहरण के लिए माइक्रो एटीएम की व्यवस्था भी की गई है।

Related Articles

Back to top button