Raigarh News: रायगढ़ जिले में कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा घायल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ जिले में कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा घायल

Raigarh News रायगढ़ जिले में कार ने बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मार दी। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

ग्राम अमझर का रहने वाला सुरेश कुम्हार (36) साल पिछले 8-10 सालों से अपने ससुराल कुम्हारडीपा में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था।

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे सुरेश अपने साथी सोमनाथ के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बच्चों का जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गृहग्राम अमझर जा रहा था। तभी रास्ते में टेमटेमा के पास मोड़ पर सामने से आ रही कार क्रमांक सीजी 13 एक्यू 8913 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे मौके पर सुरेश की मौत हो गई और उसका साथी सोमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस

Raigarh News बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक चपले के पास किसी गांव का रहने वाला है और कार चालक चपले से टेमटेमा की ओर से जा रही थी। तभी यह सड़क हादसा हुआ। मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button