Raigarh News: रायगढ़ में खड़ी कार में लगी भीषण आग,पुलिस कर रही है जांच – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ में खड़ी कार में लगी भीषण आग,पुलिस कर रही है जांच

Raigarh News मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के रायगढ़ चौक पर एक महिन्द्रा जायलो कार क्रमांक सीजी 13 एल 0011 खड़ी थी। दोपहर तकरीबन एक बजे हर दिन की तरह लोग उस रोड पर आना जाना कर रहे थे, कि तभी देखा गया कि कार से एकाएक धुंआ निकली और कार में आग लग गई।

धीरे-धीरे आग कार में फैलने लगी, तो आसपास के लोगों की भीड़ यहां इक्ट्ठा हो गई और मामले की जानकारी नगर पालिक के दमकल विभाग को दी गई। ऐसे में तत्काल दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। कार के आगे हिस्से में आग काफी लग जाने से तेज धुंआ भी उठ रहा था। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।

पुलिस मामले में जांच कर रही

Raigarh News इस संबंध में खरसिया थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि कार में अचानक आग लगी और कार किसकी थी व आग लगने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही समय पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि कार के अगले हिस्से व पीछे के टायर में ज्यादा आग देखी गई।

Related Articles

Back to top button