रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Raigarh News: 46 करोड़ 58 लाख की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन 27 को

Raigarh News: रायगढ़। 46 करोड़ 58 लाख की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 27 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।
शाम 3 बजे से पोस्ट ऑफिस के पास 43 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर एवं 3 करोड़ से ज्यादा की लागत से बीटी सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी तरह 57 लाख से ज्यादा की लागत से गोरखा हाई स्कूल परिसर में शाम 4.15 बजे से बॉक्स क्रिकेट एवं बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का भूमि पूजन किया जाएगा। निगम प्रशासन द्वारा उक्त कार्यक्रम में शहरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
Follow Us