Raigarh News: रायगढ़ शहर में दिन दहाड़े लगभग 8 लाख के गहने घर से पार, CSP एवं T I पहुंचे मौके पर, जांच में जुटी पुलिस – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ शहर में दिन दहाड़े लगभग 8 लाख के गहने घर से पार, CSP एवं T I पहुंचे मौके पर, जांच में जुटी पुलिस

Raigarh News शहर के लोचननगर स्थित एक घर में चोरों ने दिनदहाड़े घर की तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया। महिला दरवाजा खुला छोड़कर छत पर गई थी तब तक चोर अलमारी के लाकर तोड़कर गहनों से भरा बैग और कुछ नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घरवालों ने पुलिस को फोन कर बुलाया है। पुलिस मामले की पतासजी में जुट गई है।

Raigarh News लोचननगर कॉलोनी में रहने वाले सीताराम देवांगन के घर में उनकी बहु सुबह घर के कामकाज निपटाने के बाद छत पर कुछ काम कर रही थी । घर के सदस्य इधर उधर थे तभी छत से आई उनकी बहु ने देखा कि अलमारी की तिजोरी खुली हुई है और वहां रखा गहनों से भरा बैग गायब है। इसके बाद घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को इत्तिला दी। पुलिस फिलहाल मौके पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button