Raigarh News: रायगढ़ में आज 6 घंटे गुल रहेगी बिजली,विभाग का मेंटेनेंस अभियान शुरू

Raigarh News रायगढ़ में दिवाली से पहले बिजली विभाग ने मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में बुधवार को दो अलग-अलग समय पर 6 घंटे बिजली कटौती होगी। सुबह साढ़े तीन घंटे और दोपहर में ढाई घंटे बिजली आपूर्ति में कटौती की जा रही है।
दोपहर ढाई बजे से 5 बजे तक दीनदयाल कॉलोनी, वेलकम ढाबा एरिया, उर्दना बाजार पारा, उर्दना बटालियन कॉलोनी, ढिमरापुर चौक क्षेत्र, ढिमरापुर बायपास एरिया, जगतपुर पुरानी बस्ती, इला मॉल क्षेत्र, फ्रेंड कॉलोनी, कृष्णा विहार कॉलोनी, पार्क एवेन्यू कॉलोनी, इशा नगर एरिया, सीएचएमओ चौक क्षेत्र में ढाई घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 तक कोतरा रोड थाना चौक, विकास नगर गली नंबर 1,2,3, दशरथ पान ठेला, बुढी माई मंदिर क्षेत्र, सुल्तानिया कॉलोनी, देवघर हाइट्स, गुरुशरण विला, जज बंगला, कलेक्टर बंगला, सीएसईबी कॉलोनी, अटल आवास, गोकुलधाम, राजीव नगर, मधुबन बिल्डिंग।
Raigarh News बावली कुंआ, सिटी हॉस्पिटल, घड़ी चौक, रामलीला मैदान, सीएसईबी कॉलोनी सुभाष नगर, रूकमणि विहार कॉलोनी, सावित्री नगर, मोदीपारा, सोनिया नगर, रेलवे बंगलापारा, गजानंदपुरम कॉलोनी, जी हाइट, गबेल कॉलोनी, कोतरा रोड बाईपास एरिया, कलमीडीपा पारा, कलमी तालाब, कलमी टिकरा, गोरखा हाई स्कूल, गोरखा, साईं इंक्लेव कॉलोनी क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।



