रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:  डिग्री कॉलेज के पीजी बिल्डिंग मै हुआ स्वच्छता पखवाड़ा व संगोष्ठी का आयोजन!

Raigarh News:  1 अक्टुबर को किरोड़ीमल शासकिय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ में राजनीति विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर के छार्त्रो द्वारा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य स्वच्छता पखवाड़ा व विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया । गांधी जयंती समारोह और शिक्षित भारत अभियान के तत्वावधान में ‘गांधीवादी विचार’ पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इस आयोजन मे राजनीति विभाग के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। साथ ही स्वछता अभियान भी चलाया गया! विद्यार्थियों ने गांधीवादी सिद्धांतों पर फिर से विचार किया, जिनके साथ उन्होंने अपना जीवन जिया और अंग्रेजों और ब्रिटिश शासन से आजादी के लिए संघर्ष किया। गांधी जी ने बहुत ही सादा जीवन जिया और उच्च सिद्धांतों ने आजादी में बहुत बड़ा योगदान दिया।

पहले, राजनीति विज्ञान की प्रो. डॉ गरिमा तिवारी प्रो. प्रशांत विश्वकर्मा व प्रो. राकेश गिरी जी उद्बोधन दिया । उन्होंने गांधी जी द्वारा शुरू किए गए विभिन्न आंदोलनों जैसे असहयोग आंदोलन पर अपने विचार साझा किए, जिसे महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए शुरू किया था। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता और राष्ट्र पुनर्निर्माण में गांधी जी के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत करके संगोष्ठी में उत्साहपूर्वक भाग लिया व विद्यार्थियों को बधाई दी! कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रीतिबाला बेस जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

Raigarh News:   विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्रो. डॉ गरिमा तिवारी जी ने कहा कि गांधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के साथ-साथ तत्कालीन भारतीय समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए भी काम किया, जिसमें सती प्रथा, बाल विवाह, छुआछूत और जातिवाद जैसी सामाजिक बुराइयां शामिल थीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और इस तरह के व स्वछता पखवाड़ा आयोजन के लिए राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई!

Related Articles

Back to top button