रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: पाझर नाला पुल की रेलिंग की मरम्मत शुरू,कलेक्टर गोयल ने पुल के शीघ्र मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को दिए हैं निर्देश

कलेक्टर श्री गोयल ने पुल के शीघ्र मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को दिए हैं निर्देश*

Raigarh News:  रायगढ़, 23 सितम्बर 2024/ पूंजीपथरा तमनार मार्ग में ग्राम आमाघाट के पास क्षतिग्रस्त पाझर नाला सेतु के मरम्मत का कार्य कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री एम.एस.नायक ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह 50 साल से अधिक पुराना पुल है जो स्टोन मशीनरी से बना है। इसकी रेलिंग और रिटेनिंग वॉल किसी वाहन की टक्कर से टूट गयी थी। जिसका सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में रेलिंग के लिए खुदाई शुरू की गई है। जिसके बाद यहां फ्लाईऐश सुपर साइज ब्रिक की वॉल बनाई जाएगी। अगले 15 दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस बीच पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button