Raigarh News: रायगढ़ की अनन्ता पाण्डेय, शाश्वती बनर्जी और तब्बू परवीन की नृत्यांगनाओं ने कथक नृत्य से मंच में बिखेरी खुशबू – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ की अनन्ता पाण्डेय, शाश्वती बनर्जी और तब्बू परवीन की नृत्यांगनाओं ने कथक नृत्य से मंच में बिखेरी खुशबू

शिव की उपासना और कृष्ण रासलीला ने समा बांधा

Raigarh News चक्रधर समारोह में आज कथक नृत्य के साथ नृत्यांगनाओं ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से मंच पर खुशबू बिखेरी। शिव की उपासना और कृष्ण रास लीला से माहौल भक्तिमय हो गया। नन्हीं कलाकारों ने अपने नृत्य कौशल से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Raigarh News चक्रधर समारोह के आठवें दिन आज रायगढ़ के कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। सर्वप्रथम सुश्री अनन्ता पाण्डेय और शाश्वती बनर्जी ने कथक नृत्य कर खूब तालियाँ बटोरी। शाश्वती बनर्जी ने शिव की उपासना को अपने नृत्य में प्रस्तुति दी। सुश्री तब्बू परवीन के नेतृत्व में उनकी शिष्याओं ने कथक को कृष्ण रासलीला के रूप में बहुत ही सुंदर रूप में मंचन किया। नन्हीं कलाकारों ने अपनी खूबसूरती से दर्शकों को अपनी ओर बांधे रखा। सभी ने इस रासलीला की प्रशंसा की। इन सभी कलाकारों का अभिनंदन राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथियों ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत-सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button