छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: छत्तीसगढ़ में जब भी राजनीतिक कार्टून की बात होती है, हम रायगढ़वासियों के मन में सबसे पहले एक नाम उभरता है – आलोक सिंह भैया

Raigarh News अपनी विशिष्ट और अनूठी कार्टून शैली से आलोक भैया ने जटिल मुद्दों को बेहद सरल तरीके से प्रस्तुत करते हुए लोगों के दिलों-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है। उनकी कला न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि समाज को भी गहराई से प्रभावित करती है। आज *कार्टून वॉच फेस्टिवल 2024* में *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* ने आलोक भैया को कार्टून के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

Raigarh News सोशल मीडिया पर अपनी कला के माध्यम से आलोक भैया ने एक अलग पहचान बनाई है, और अब वे मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी के रूप में छत्तीसगढ़ की सेवा कर रहे हैं, जो हम रायगढ़वासियों के लिए गर्व की बात है। आज हमारे शहर के प्रतिभाशाली कलाकार को राज्यस्तरीय मंच पर छत्तीसगढ़ के मुखिया ने सम्मानित कर रायगढ़ को सम्मानित किया है। आदरणीय आलोक भैया आपको इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं! आप यूं ही रायगढ़ का मान और गौरव बढ़ाते रहें।

 

Related Articles

Back to top button