Raigarh News: 38 वां चक्रधर समारोह का आयोजन 19 से 21 सितम्बर तक... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: 38 वां चक्रधर समारोह का आयोजन 19 से 21 सितम्बर तक…

 

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News रायगढ़, 15 सितम्बर 2023/ 38 वां चक्रधर समारोह का आयोजन 19 से 21 सितम्बर तक सायं 6 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में होगा। चक्रधर समारोह महाराजा चक्रधर सिंह के सांगीतिक व्यक्तित्व का स्पंदित रूपांकन है। शास्त्रीयता, लोकरंग और महाराजा चक्रधर सिंह के प्रिय खेल कुश्ती के संयोजन के साथ सुर-ताल-छंद और घुंघरू की यह परम्परा निरंतर जारी है। चक्रधर समारोह के इतिहास में पहली बार युवा सहभागिता के तहत इस वर्ष जिले एवं प्रदेश की बहुसंख्य सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। गायन-वादन और नृत्य के शीर्षस्थ कलाकारों सहित नयी पीढ़ी के प्रतिभाशाली फनकार इस समारोह में शिरकत करते रहे है।

चक्रधर समारोह में इस वर्ष सुश्री नेहा बनर्जी, डॉ.विनोद मिश्र, डॉ.परितोष पोहनकर सहित इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। युवा सहभागिता में रायगढ़ जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक होगी। इसी तरह युवा सहभागिता में रायगढ़ जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा आयोजित प्रस्तुति दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक होगी।
19 सितम्बर मंगलवार को चक्रधर समारोह का उदघाटन समारोह श्री गणेश पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ होगा। इसी कड़ी में श्री वेदमणि सिंह ठाकुर एवं ग्रुप रायगढ़ द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति देंगे। चक्रधर कला एवं संगीत विद्यालय, रायगढ़ द्वारा राज्यगीत (नृत्य के साथ), पं.परितोष पोहनकर द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह श्रीमती सोमा दास एवं ग्रुप (चक्रधर बाल सदन रायगढ़ की बालिकाओं द्वारा)कथक नृत्य की विशेष प्रस्तुति, डॉ.विनोद मिश्र (ख्याल एवं ढुमरी)पर शास्त्रीय गायन, सुश्री आर्या नंदे ‘श्रीधारा’ द्वारा ओडिसी नृत्य, सुश्री गीतिका ठेठवार द्वारा बांसुरी वादन, सुश्री मधुमिता नकवी द्वारा शास्त्रीय गायन, सुश्री अंजली शर्मा द्वारा कथक नृत्य, श्री प्रफुल्ल सिंह गहलोत द्वारा कथक नृत्य एवं श्री दीपक आचार्य एवं ग्रुप रायगढ़ छत्तीसगढ़ी लोक संगीत रंग की प्रस्तुति देंगे।
20 सितम्बर बुधवार को सुश्री आनंदिता तिवारी द्वारा कथक नृत्य, श्री मनोज जायसवाल द्वारा सितार वादन, सुश्री ज्योतिश्री बोहिदार (रायगढ़ घराना) द्वारा कथक नृत्य, श्री गरीब दास महंत रायगढ़ द्वारा तबला वादन, सुश्री नेहा बनर्जी द्वारा कथक नृत्य, सुश्री आरती सिंह द्वारा लोक संगीत (लोकचदा), सुश्री घनिष्ठा दुबे (रायगढ़ घराना)द्वारा कथक नृत्य, मो.रौशन अली रायगढ़ द्वारा देशभक्ति एवं भजन गायन, श्री हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा रायगढ़ द्वारा लोक रंग नाचा, कु.श्रुतिदास रायगढ़ द्वारा ओडिसी नृत्य, मो.अयान द्वारा पियानो वादन एवं सुश्री ऐश्वर्या पंडित गायन की प्रस्तुति देंगी।
21 सितम्बर गुरूवार को इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा विशिष्ट कार्यक्रम की प्रस्तुतियां होगी। सुश्री तब्बू परबीन (रायगढ़ घराना)द्वारा कथक नृत्य, श्री अनिल तांडी एवं ग्रुप भिलाई द्वारा भरत नाट्यम, सुश्री आशना दिल्लीवार द्वारा कथक नृत्य, श्री इबरार अहमद एवं संजय चौहान रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी भजन/लोकगायन, सुश्री सुहानी स्वर्णकार सारंगढ़ द्वारा कथक नृत्य, डॉ.गौरव कुमार पाठक बिलासपुर द्वारा शास्त्रीय गायन एवं श्री युवराज सिंह आजाद एवं ग्रुप रायगढ़ द्वारा नाटक (इप्टा)की प्रस्तुति देंगे।
*19 से 21 सितम्बर तक होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता*
चक्रधर समारोह के अवसर पर 19 से 21 सितम्बर को जिला स्तरीय महिला एवं पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में किया जाएगा। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री अमित मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में रायगढ़ के सभी विकासखण्ड सहित बरमकेला, सारंगढ़ के अलावा पुलिस, होमगार्ड, रायगढ़ नगर निगम एवं जिंदल सहित कुल 26 टीम हिस्सा लेगी।

 

Read More Raigarh News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद ने प्रमोशन पर लगाया थ्री स्टार बैज, दी शुभकामनाएं

 

*21 सितम्बर को होगी राष्ट्रीय स्तर महिला कुश्ती प्रतियोगिता*
Raigarh News चक्रधर समारोह के अवसर पर 21 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बी.के.राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला कुश्ती प्रतियोगिता 4 विभिन्न किलोग्राम वजन वर्ग में आयोजित होगी।

Related Articles

Back to top button