छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ जिले में ऐसी दर्दनाक घटना, एक महिला के साथ 10 लोगों ने किया गैंगरेप, रायगढ़ SP ने कहा पढ़े पूरी खबर RGH NEWS पर

Raigarh News:मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिना बाजार गई थी घूमने 

पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह सोमवार को अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया। मामले में मंगलवार को FIR हुई है।

महिला ने खुद थाने पहुंचकर की शिकायत

दरअसल महिला अपने दोस्त के साथ लौट रही थी।तभी पहले उसने ही रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। जिसके बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई।

6 आरोपी अलग-अलग जगहों से अरेस्ट

Raigarh News SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि महिला से कुछ आरोपियों ने गलत काम किया है। शिकायत आने के बाद तत्काल टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। 6 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता की स्थिति अभी सामान्य है।आगे की करवाई की जा रही हैँ

Related Articles

Back to top button