रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Raigarh News: 28 पौधे रोपण कर 28 वां सालगिरह, मनाएं डॉक्टर B.R पटेल

Raigarh News दिनांक 25 जून 2023 को डॉ. बी. आर.पटेल एवं डॉ. श्रीमती मीना पटेल श्री जनक हॉस्पिटल कोसमनारा बाय पास रोड अपना शादी का 28 वां साल गिरह नवनिर्मित कोतरा रोड ओवरब्रिज के बाजु मे 28 पौधा रोपित कर मनाया गया।
डॉ. दम्पति अपने सालगिरह मे पौधा रोपण का अभियान चला रहें हैं उन्होंने अपने 25 वीं सालगिरह मे 125 पेड़ अपने गृहग्राम गेजामुड़ा मे लगाए थे। और 26 वीं 26,27 वीं मे 27पेड़ लगा चुके हैं। इस बार 28 पेड़ लगाये हैं।

डॉ. दम्पति को पर्यावरण से बहुत प्रेम है इनका कहना है की पौधों से हमारा सम्बन्ध साँसो ( श्वसन) का होता है।
Raigarh News ग्लोबल वार्मिंग से बचने का एक महत्वपूर्ण तरीका पौधरोपण है हर इंसान को अपने जीवन क़ी खुशियों के पल मे पार्टी उल-जुलूल खर्च करने के बजाय पौधेरोपण का भागीदारी बनाना चाहिए तभी सही मायने मे यह धरती स्वर्ग कहलाएगी।



