Raigarh News: रायगढ़ में देर रात से हो रही बारिश,घरों में घुसा पानी, सड़कों पर बही नदियां – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ में देर रात से हो रही बारिश,घरों में घुसा पानी, सड़कों पर बही नदियां

Raigarh News छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में देर रात से पानी बरस रहा है। शहर के आशीर्वाद कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, शिवम विहार कॉलोनी, मोदी नगर और बाजीराव महरापारा रोड में जलभराव हो गया है। कुछ घरों में पानी घुस गया है।केलो डैम लबालब होने से 4 गेट खोले जा रहे हैं। इसे लेकर केलो तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर और कोरबा में भी सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है।

रायगढ़ के इंद्रानगर क्षेत्र का नाला उफान पर। इसका पानी सड़क पर आ गया है।
Raigarh News रायगढ़ के इंद्रानगर क्षेत्र का नाला उफान पर। मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर और ​​​बलौदाबाजार जिले में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

 

Related Articles

Back to top button