Raigarh News: आर्मी कैंटीन अन्य प्रांत (उत्तर प्रदेश)की मदिरा पर आबकारी वृत्त कटघोरा की बड़ी कार्रवाई

* कुल कायम प्रकरण – *01*
* कुल जप्त मात्रा – *3 बोतल Contessa rum*
* *sale only to defence person in uttar pradesh only*
* धारा – *34(1)(क)( ख), 36*
*आरोपी*- *1) बृजेश सिंह पिता इंद्रजीत सिंह उम्र 48 वर्ष साकिन सिल्हारीपारा थाना कटघोरा*
Raigarh News *कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बख्शी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 9/7/24 को *आशीष उप्पल आबकारी उपनिरीक्षक* द्वारा मुखबिर अन्य प्रांत की मदिरा को लाकर अवैध रूप से बेचे जाने की सूचना के आधार पर तुमान रोड में स्थित *देव ढा़बा* पर अपने छद्म खरीदारों को भेजकर मदिरा की खरीदारी कराई गई। जैसे ही ढा़बा संचालक ने अन्य प्रांत की मदिरा पैग बनाकर आबकारी टीम के ही द्वारा भेजे खरीदारों को परोसीं। आबकारी टीम ने इशारा पाकर दबिश दी। ढाबे की विधिवत तलाशी लेने पर छिपा कर रखी गई *3 नग बोतल Contessa rum* *sale only to defence person in uttar pradesh only* बरामद की गई। ग्राहको को प्लास्टिक डिस्पोजल में परोसीं मदिरा और खरीदारी में प्रयुक्त 100 रू का चिन्हांकित नोट भी आरोपी से बरामद किया गया।

Raigarh News अपने संज्ञान आधिपत्य में अन्य प्रांत की मदिरा रखने और बेचने पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)ख,36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपि पर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक दशराम सिदार नगर सैनिक राजेश दुबे,प्रजेश सिंह एवम् अंबिका का सराहनीय योगदान रहा.



