रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : अभियान संवेदना के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से अश्लील इशारे करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नाबालिग से अश्लील इशारेबाजी करने वाले आरोपी काे 24 घंटे के भीतर पाेक्साे में भेजा गया रिमांड पर

Raigarh News :  *रायगढ़, 19 सितंबर* । रायगढ़ जिले में महिला और नाबालिगों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को गंदे ईशारे बाजी करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक भोलेनाथ कलेत (35 वर्ष) को भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और 12 पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।

Read More : Airtel: Airtel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान; मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, 18 OTT ऐप्स का एक्सेस

जानकारी के मुताबिक कल 18 सितंबर को थाना कोतवाली में स्थानीय महिला रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 17/09/2026 को रात्रि करीब 09:00 बजे अपनी बेटी (12 साल) को अपने घर के पीछे भोलानाथ कलेत का किराना दुकान में छोटे बच्चे का पेम्पर्स लेने के लिए भेजी थी, कुछ देर बाद लड़की रोते हुए घर आई और बताई कि किराना दुकान वाला भोलानाथ कलेत लड़की को दुकान पर गंदे ईशारे किया । तब डर कर लड़की बिना पेम्पर्स लिए भाग कर घर आई और सारी बातें बताई । लड़की के द्वारा भोलेनाथ कलेत की गंदी हरकतों के बारे में बताने पर अपने पति एवं परिवार के लोगो को घटना के बारे में बताई और पारिवारिक सलाह मशवरा पश्चात् थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।

Read More : Bilaspur news: बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को झटका, बिलासपुर-कोलकाता फ्लाइट बंद; जानें वजह

महिला के रिपोर्ट को गंभीर से लेते हुए आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 519/2026 धारा 79 BNS तथा 12 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी भोलेनाथ कलेत के घर दबिश दिया गया और उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button