Raigarh News : कांग्रेस का विशाल कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजन

Raigarh News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशव्यापी आंदोलन की निरंतरता एवं नई दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई अभूतपूर्व घटनाओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 25 जुलाई 2026 की सायंकाल विशाल कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा।
Read More : Today Cg News: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति उत्कर्ष योजना:
यह कार्यक्रम NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं, परीक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर राज्य मशीनरी द्वारा किए गए दमनात्मक अत्याचारों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के समस्त कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित इस कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



