Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा

संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार सफलता मिल रही है, चोरी की घटनाओं पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर : एसएसपी शशि मोहन सिंह

Raigarh News :  *रायगढ़, 06 जून* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस ने प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल हमालपारा में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई संपत्ति का हिस्सा बरामद किया है।

Read More : Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार

🔹 *स्कूल के ताले तोड़कर सिलिंग फैन, चावल और अन्य सामान की हुई थी चोरी*

आज शासकीय बालक प्राथमिक शाला हमालपारा खरसिया के प्रधान पाठक श्री रिखीराम बिरहे ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25 मई 2026 को विद्यालय के सभी कमरों में ताला बंद किया गया था। दिनांक 05 जून 2026 की सुबह लगभग 9 बजे विद्यालय पहुंचने पर स्कूल के मुख्य ताले टूटे हुए मिले तथा खिड़की का एंगल रॉड भी क्षतिग्रस्त पाया गया। जांच करने पर प्राथमिक शाला के कमरों से 8 नग सिलिंग फैन, एक एग्जॉस्ट फैन, एक ब्लूटूथ स्पीकर, 50 किलो चावल तथा मिडिल स्कूल से 8 नग सिलिंग फैन चोरी होना पाया गया।

प्रधान पाठक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

🔹 *शीघ्र मुखबिर सूचना पर पकड़े गये दो संदेही, पूछताछ में कबूला अपराध*

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर महेश देवांगन एवं धरमपाल कुर्रे, दोनों निवासी हमालपारा तलाबपार खरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों संदेहियों ने दिनांक 02 जून 2026 की रात प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल हमालपारा के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश करना तथा विद्यालय में लगे सिलिंग फैन चोरी करना स्वीकार किया।

🔹 *चोरी की सिलिंग फैन और नगदी रकम बरामद*

आरोपी महेश देवांगन पिता राजेश देवांगन उम्र 19 वर्ष निवासी हमालपारा तलाबपार खरसिया के कब्जे से एक नग सिलिंग फैन एवं 200 रुपये नगद बरामद किए गए। वहीं आरोपी धरमपाल कुर्रे पिता फागुलाल कुर्रे उम्र 23 वर्ष निवासी हमालपारा तलाबपार खरसिया के कब्जे से एक नग सिलिंग फैन एवं 200 रुपये नगद बरामद कर जब्त किया गया।

प्रकरण में एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

🔹 *इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा एवं अमृत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“स्कूल, शासकीय संस्थानों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने तथा चोरी जैसी घटनाओं में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

 

Read More : Upcoming IPO Alert: पैसा रखें तैयार, OYO समेत ये 5 कंपनियां ला रहीं IPO, जानिए आप कैसे कर सकते हैं निवेश

*गिरफ्तार आरोपी* :-
1. महेश देवांगन पिता राजेश देवांगन, उम्र 19 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया।
2. धरमपाल कुर्रे पिता फागुलाल कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया।

*जब्त मशरूका* :- 02 नग सिलिंग फैन, नगदी रकम 400 रुपये

Related Articles

Back to top button