Raigarh News: रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर

Raigarh News :  रायगढ़ जिले के चर्चित NTPC लारा कोयला चोरी मामले में अब केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार NTPC लारा से जुड़े कोयला परिवहन में भारी अनियमितता सामने आने के बाद CBI ने मामले की जांच तेज कर दी है। जांच के दौरान करीब 575 ट्रेलर कोयला गायब होने की बात सामने आई है, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

Read More : Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए CM, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पाल समेत 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक CBI ने इस मामले में परिवहन से जुड़े कई लोगों, ट्रांसपोर्टर और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। एजेंसी अब कोयला डिस्पैच रिकॉर्ड, ट्रांसपोर्ट एंट्री, ट्रेलर मूवमेंट, वजन पर्ची और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपए के कोयला घोटाले की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से NTPC लारा में कोयला परिवहन को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। कई बार ट्रेलर की संख्या और कोयला सप्लाई रिकॉर्ड में अंतर पाए जाने की बात भी सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब CBI ने सीधे जांच अपने हाथ में ले ली है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस केस में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच की आंच ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े बड़े लोगों और कुछ अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है। फिलहाल CBI पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

Read More : EPFO ATM UPI Launch: इसी महीने से UPI-ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानें EPFO 3.0 के नए नियम

इधर, मामले के सामने आने के बाद NTPC लारा क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। लोग अब इस हाई प्रोफाइल कोयला चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की संभावना जता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button