Raigarh News : सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार शिविर के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार शिविर के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Raigarh News :   रायगढ़ 5 मई। भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा चलाये जा रहे सुशासन तिहार शिविर का जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा विरोध किया गया इस तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी विनोबा नगर बोईरदादर सामुदायिक भवन में चल रहे सुशासन तिहार शिविर का स्लोगन लिखे तख्ती लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया ।

Read More : Chhattisgarh top news: रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने की खास वजह यह है कि पिछले साल भी विष्णुदेव साय सरकार द्वारा सुशासन तिहार शिविर के माध्यम से जनसमस्याओं का आवेदन लिया गया था जिसमें अनेकों आवेदनकर्ताओं ने पात्रता अनुसार बी पी एल कार्ड बनवाने, सामाजिक सुरक्षा,वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,विधवा पेंशन,निराश्रित पेंशन व अन्य जनसमस्याओं का आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसकी पावती भी दी गई थी परन्तु बहुत समय बीत जाने पर भी उनके समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर उन्होंने दफ्तरों के माध्यम से पता करने का प्रयास किया गया तो उन्हें यह कहकर झूठा आश्वासन दिया गया कि आपके आवेदन के अनुरूप प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है शीघ्र ही आपके समस्या का निपटारा हो जायेगा परन्तु दुर्भाग्य वश एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और फिर सुशासन तिहार शिविर प्रारंभ हो गई इससे तो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है सुशासन तिहार महज एक ढकोसला साबित हो रही है सुशासन तिहार के नाम पर सरकार दिखावा करने का काम कर रही है। विष्णुदेव साय सरकार छत्तीसगढ में सुशासन का राग अलाप रही है यदि छत्तीसगढ में सुशासन है तो सुशासन तिहार के नाम पर शिविर लगाने की क्यों जरूरत पड़ रही है,सुशासन सिर्फ जुमला है पूरे छत्तीसगढ के हर क्षेत्र में प्रतिदिन चोरी,लूट, डकैती , चाकूबाजी, दुष्कर्म,बलात्कार के अनेकों वारदात हो रहे हैं कानून व्यवस्था सरकार से अनियंत्रित हो गई है जनता में असामाजिक तत्वों का भय व्याप्त हो रहा है क्या यही सुशासन है? भीषड़ गर्मी में सरकार सुशासन तिहार का ढोंग कर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और आमजन को परेशान कर रही है।

विनोबा नगर बोईरदादर सामुदायिक भवन में चल रहे सुशासन तिहार शिविर में कांग्रेस जनों द्वारा स्लोगन लिखे तख्ती लेकर सुशासन तिहार विरोध के नारे लगाये गए और पिछले वर्ष के लंबित आवेदनों के पावती की होली जलाई गई और

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शिविर स्थल पर उपस्थित तहसीलदार को सुशासन तिहार शिविर का विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Read More : CG Property Registry Rate: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह,महामंत्री विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल,वसीम खान, मनमोहन गुप्ता,अखलाक खान,संजय सिंह खालसा,राहुल गुप्ता,दीपक सिंह,नरेंद्र भट्ट,बनवारी लाल डहरे,दूधनाथ चौहान,विकास बोहिदार,अनुराग गुप्ता,अज्ञात मल्होत्रा,आशीष जायसवाल,रितेश तिवारी,अजहर हुसैन,गुलशन साहू,वैभव चौबे,महिला अध्यक्ष रानी चौहान, प्रदीप विजय चंद्र टोप्पो,पूर्व महापौर जानकी काटजू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीताबाई कर्मकार, नजीर अहमद खान,मकरध्वज चौहान,सुरेंद्र यादव,आशीष चौबे,गोपी यादव,बरखा सिंह,राघवेन्द्र पांडेय,संदीप अग्रवाल,गोलू यादव,देव साहू,कौशिक भौमिक,राजेश सिंह,पदमा चौहान,सागर यादव,लता खूंटे,अक्षय कुलदीप,सोनू पुरोहित,उमर अली,वजूद खान,सुनील आनंद, रमेश भगत ,गणपत यादव,विकास महापात्रे,राहुल चौहान,नवाब खान,प्रमोद देवांगन,केपी साहू,जयप्रकाश साहू,मदन महंत,नितेश तिवारी,भरत तिवारी,मिन्टु मसीह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button