Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साइबर जागरूकता पर आधारित फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” की सराहना की
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Raigarh News : *11 अप्रैल, रायगढ़* । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा निर्मित एवं अभिनीत शॉर्ट फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा करते हुए देशवासियों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में फिल्म में डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर विषय को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की सराहना करते हुए इसे समयानुकूल पहल बताया।

Read More : Cg News Raipur: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से कुमिता के सपनों को मिले ’समय’ के पंख
इसी कड़ी में CMO छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी उक्त फिल्म को साझा कर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और सतर्कता बरतने का संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें फिल्म द्वारा उठाए गए मुद्दों की प्रशंसा की गई।
इस पहल पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी सदैव प्रोत्साहित करते आये हैं । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से प्राप्त हुए आशीर्वचन पर फिल्म की पूरी टीम उत्साहित है। उनकी ओर से फिल्म को सोशल मीडिया पर साझा किया जाना जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गौरतलब है कि रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया गया है। आगामी कार्ययोजना के तहत इस फिल्म को जिले के सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में निशुल्क प्रदर्शित किए जाने के लिए संचालकों से समन्वय किया गया है। हाल ही में घरघोड़ा स्थित एके सिनेमा में फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों में भी इस फिल्म का प्रदर्शन कर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया जा रहा है।
Read More : Katihar Road Accident: भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप वैन की भिड़ंत में 10 की मौत; 18 से ज्यादा घायल

इस शॉर्ट फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” का मुख्य उद्देश्य आमजन को साइबर फ्रॉड जैसे अपराधों के प्रति सचेत करना है, ताकि लोग समय रहते सतर्क रहकर ठगी का शिकार होने से बच सकें। फिल्म के माध्यम से दिया गया जागरूकता संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और लोग इसे समझकर अपने दैनिक जीवन में सतर्कता अपनाएं, यही इसका प्रमुख उद्देश्य है।



