Raigarh News : रुपाणाधाम उद्योग प्रबंधन की लापरवाही से श्रमिक की मौत, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग : शाखा यादव – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : रुपाणाधाम उद्योग प्रबंधन की लापरवाही से श्रमिक की मौत, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग : शाखा यादव

Raigarh News :  रायगढ़ 11 अप्रैल। विगत दो दिन पूर्व रायगढ़ के रुपाणाधाम उद्योग कंपनी में कार्यरत एक श्रमिक ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया था उसे जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी जो कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिक सुरक्षा में की गई लापरवाही को उजागर करती है। गौरतलब है कि ऐसे हादसे आए दिन अनेकों औद्योगिक कंपनियों में लगातार हो रहे हैं जिसका प्रमुख कारण कोई भी औद्योगिक कंपनी श्रमिक सुरक्षा मापदंडों के प्रति गंभीर नहीं होना है। हमने पूर्व में भी प्रशासन और संबंधित विभागों को समाचार पत्रों के माध्यम से औद्योगिक प्रबंधन की मनमानी और श्रमिक स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति उदासीन कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आगाह किया था ।उसके बावजूद एक और हादसा में रुपाणाधाम कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से श्रमिक को जान गंवानी पड़ी।

Read More : Raigarh News : रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया विस्तृत निरीक्षण

शाखा यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि रायगढ़ जिले के तमाम छोटे-बड़े उद्योगों द्वारा शासन से निर्धारित मानकों के विपरीत मनमानी तरीके से उद्योग संचालित कर रहे जिसका प्रतिकूल प्रभाव जल जंगल जमीन और मानव जीवन पर पड़ रहा है उद्योग कंपनी जल जंगल जमीन पानी और श्रमिकों का दोहन कर रहे हैं,कहीं भी खुलेआम फ्लाई एश डंपिंग कर रहे हैं,प्रदूषण नियंत्रक मशीनों को बंद कर जहरीला धुंआ छोड रहे हैं,बाहरी लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देकर स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित कर रहे हैं,श्रमिकों को समुचित स्वास्थ्य व सुरक्षा साधनों के बिना ही काम कराया जा रहा है जिससे आए दिन उद्योगों में श्रमिकों की दर्दनाक दुर्घटनाएँ और मृत्यु हो रही है श्रम कानून का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

Read More : New Labour Code: अब बची हुई छुट्टियों पर भी मिलेगा पैसा, जानिए क्या है लेबर कोड के नए नियम

हम जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ की ओर से जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि रुपाणाधाम उद्योग कंपनी में जो श्रमिक की मौत हुई है उसके परिवार को शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान कराया जाए और रुपाणाधाम कंपनी में हुए हादसे का निष्पक्ष जांच कर कंपनी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए,अन्यथा जिला कांग्रेस रुपाणाधाम कंपनी का घेराव कर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Related Articles

Back to top button