Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता—दो साल से फरार ट्रक मालिक अम्बिकापुर से गिरफ्तार
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है और भी कई फरार आरोपी पुलिस की रडार में है”

Raigarh News : *10 अप्रैल, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अमानत में खयानत के प्रकरण में पिछले करीब दो वर्षों से फरार ट्रक मालिक गौतम साहू को अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया, जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Read More : CG Board exam: छत्तीसगढ में 12वीं की हिंदी परीक्षा आज, दो लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल
मामले की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संदीप कुमार दुबे, सुपरवाइजर एस.एस. स्टील एंड पावर प्लांट पाली द्वारा 25 जून 2024 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 9 जून 2024 को ट्रक क्रमांक CG 15 DD 7119 के माध्यम से 12.500 मैट्रिक टन एम.एस. पाइप (कीमत ₹7,31,370) बंसल ट्रेडर्स सूरजपुर भेजा गया था, लेकिन चालक द्वारा माल गंतव्य तक नहीं पहुंचाया गया। संदेह होने पर संपर्क करने पर चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और बाद में माल के गबन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक अवधेश कुमार मेहत्ता उर्फ उदेश के खिलाफ *अपराध क्रमांक 158/2024 धारा 407 भादवि के तहत अपराध दर्ज* कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान 4 अगस्त 2024 को आरोपी चालक को अम्बिकापुर से गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने ट्रक मालिक गौतम साहू के निर्देश पर प्लांट से माल लाकर उसके गोदाम में खाली किया था। पुलिस ने उसके मेमोरेंडम के आधार पर सारा माल (एम.एस. पाइप) बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
प्रकरण में उपयोग किये गये ट्रक कमांक सी.जी. 15 डी. डी. 7119 एवं वाहन स्वामी गौतम साहू का पता किया गया । आरोपी गौतम साहू ट्रक लेकर सकुनत से फरार होने से गौतम साहू के विरूद्ध फरारी पंचनामा तैयार कर गिरफ्तार आरोपी उदेश कुमार कुशवाहा उर्फ अवधेश के विरूद्ध धारा 173 (8) जा.फौ. के तहत दिनांक 03.10.2024 को चालान न्यायालय पेश किया गया ।
एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर ऑपरेशन तलाश में प्रकरण के फरार आरोपी गौतम साहू की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा मुखबीर लगाकर सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी, जो घटना के बाद फरार हो गया था।
लगातार प्रयास और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी गौतम साहू अम्बिकापुर में छिपकर रह रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चालक के साथ मिलकर माल को अपने गोदाम में रखवाना और घटना में प्रयुक्त ट्रक को बेच देना स्वीकार किया। *आरोपी गौतम साहू पिता देव साहू उम्र 29 वर्ष सा० दर्रापारा अम्बिकापुर, थाना मणिपुर जिला सरगुजा* को 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक शीतल पाण्डेय एवं आरक्षक विनोद शर्मा की अहम भूमिका रही।
👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —
*“ऑपरेशन तलाश में लगतार सफलता मिली रही है, फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”*



