Raigarh News : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार

Raigarh News :  *रायगढ़, 26 मार्च* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुसौर पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर की गई बड़ी ठगी के मामले में योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक उर्फ विवेक कुमार विश्वकर्मा उर्फ विवेक कुमार शर्मा निवासी वैशाली नगर, दुर्ग को कल गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, इस मामले का एक और आरोपी सितेश पाणिग्राही निवासी गोपालपुर, चन्द्रपुर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।

Read More : Bank Holidays March 2026: आज रामनवमी के अवसर पर बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट

जानकारी के अनुसार प्रकरण में पीड़ित कुंजबिहारी पटेल (32 वर्ष) निवासी ग्राम घुघवा थाना पुसौर द्वारा दिनांक 22 जनवरी को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम गोपालपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती निवासी सितेश पाणिग्राही के पिता दुर्गा पाण्ग्रिाही का इसके गांव आना जाना था । इसी दरम्यान सितेश ने मंत्रालय में पहचान होने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया। आरोपी ने अपने भाई का ऑनलाइन जॉइनिंग लेटर दिखाकर विश्वास में लिया और किस्तों में बड़ी रकम की मांग की। पीड़ित कुंजबिहारी पटेल ने अपनी सरकारी नौकरी लगाने के लिए जमीन बेचकर अप्रैल 2022 में 4,58,300 रुपये तथा बाद में 3,69,000 रुपये आरोपी सितेश को दिए।

कई महीनों बाद भी कुंजबिहारी की नौकरी नहीं लगने पर सितेश पाणिग्राही को पैसे को वापस करने को बोला, तब सितेश धीरे धीरे पैसा वापस कर देने या अपनी जमीन की रजिस्ट्री कुंजबिहारी के नाम पर कर देने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। बाद में पता चला कि आरोपी सितेश पाणिग्राही ने इसी प्रकार अन्य व्यक्तियों से भी ठगी की। गांव के ही मुन्ना प्रसाद डनसेना से 3,77,000 रुपये तथा देवकुमार से 8,00,000 रुपये लेकर कुल 20,04,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी सितेश पाणिग्राही ने पीड़ितों को दुर्ग ले गया, जहां विवेक कुमार नामक व्यक्ति से मिलाया और दोनों ने नौकरी के नाम पर पैसे लेने की बात स्वीकारा और विवेक ने पीड़ितो को उनके नाम से चेक दिए गए, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए।

मामले की विवेचना के दौरान पुसौर पुलिस द्वारा गवाहों के बयान एवं दस्तावेजी साक्ष्य एकत्रित किए गए। तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार करने पुलिस टीम दुर्ग रवाना हुई जिसे पत तलाश कर अभिरक्षा में लेकर रायगढ़ लाया गया, आरोपी ने पूछताछ में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से एचडीएफसी बैंक का एक चेक, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा अन्य जिलों में भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने की जानकारी मिली है, जिस संबंध में भी जानकारी ली जा रही है ।

पुसौर पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार को कल दिनांक 25.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी सितेश पाणिग्राही की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं सीएसपी रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई, जिसमें थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता एवं आरक्षक राहुल सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

Read More : Bangladesh Bus Accident Update: बड़ा सड़क हादसा; 40 यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत, कई लापता

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“आमजन ऐसे झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें रायगढ़ पुलिस ऐसे आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी”*

Related Articles

Back to top button