Raigarh News: 14सितम्बर प्रधानमंत्री के रायगढ़ आगमन पर विभिन्न मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस एन एस यू आई करेगी विरोध प्रदर्शन... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: 14सितम्बर प्रधानमंत्री के रायगढ़ आगमन पर विभिन्न मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस एन एस यू आई करेगी विरोध प्रदर्शन…

Raigarh news
Raigarh news

Raigarh News एक और जहाँ प्रधानमंत्री की आगमन को लेकर तैयारियां जोर से चल रही है वही दूसरी और कांग्रेस की युवा विंग जो विरोध प्रदर्शन के लिए मशहूर है उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय मे अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेकर देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल डीजल के दाम और रेलवे की बर्बादी ट्रेनो की सालो से लेटलातिफी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध करने का फैसला लिया और कहा की आम जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है सामान्य वर्ग के व्यक्ति के लिए घर चलाना असम्भव हो रखा है, विश्व स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद भी भारत मे पेट्रोल डीजल मे दामों मे बेतहाशा वृद्धि की गयी है रेलवे जो आमजन के परिवहन का सबसे अच्छा माध्यम था आज वह बर्बादी की तरफ है कोई भी ट्रेन समय से नहीं चल रही है आमजनता ट्रेन मे सफर करने को लेकर त्राहिमाम कर रही है इस सबके जवाबदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है इसीलिए यूँका, Nsui के कार्यकर्त्ता काले कपड़े व काली पट्टी लगाकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगी, जिसमे सैकड़ो की संख्या मे युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 

 

Read more आज से खरीदें सरकारी गारंटी वाला सस्ता सोना, कीमत बस इतनी…

 

 

Related Articles

Back to top button