Raigarh News : पीएम कोण्डातराई विद्यालय: योजनाओं से निखर रहा भविष्य, 664 बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : पीएम कोण्डातराई विद्यालय: योजनाओं से निखर रहा भविष्य, 664 बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Raigarh News :  पीएम श्री कोण्डातराई विद्यालय में शिक्षा अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। विद्यालय में अध्ययनरत 964 विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Read More : Rashifal: कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष देने वाला रहेगा, पढ़े दैनिक राशिफल!

विद्यालय में एलुमनी मीट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रीन स्कूल बैगलेस डे, “स्वस्थ आहार–स्वस्थ जीवन”, प्री-वोकेशनल शिक्षा, इको क्लब, वोकेशनल इंटर्नशिप एवं एक्सपोजर विजिट जैसी गतिविधियों का नियमित संचालन किया जा रहा है। इन पहलों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का निरंतर विकास हो रहा है।

इसी क्रम में विद्यालय के 664 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने ओडिशा प्रांत के बरगढ़ स्थित विज्ञान केंद्र, रामझरना वन्य जीव उद्यान एवं जंतु पार्क का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने ओपी जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का भ्रमण कर तकनीकी शिक्षा और भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बनजारी मंदिर और केलो पार्क में प्राकृतिक वातावरण का आनंद भी लिया, जिससे उनके मानसिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिली।

विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार सिन्हा एवं समस्त स्टाफ के कुशल मार्गदर्शन में शैक्षणिक गतिविधियाँ लगातार प्रगति की ओर अग्रसर हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सेत राम साव, विजय चौधरी एवं सदस्यों के सहयोग से विकासात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता और सामाजिक समझ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बच्चों में सीखने की नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

Read More : 3 Months Ration April 2026: राशन कार्ड धारकों के लिए GOOD NEWS! अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

विद्यालय परिवार का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा, ताकि बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button