Raigarh News : थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार” – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”

Raigarh News :  रायगढ़। जिले में रेल लाइन को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक ग्रामीण की गिरफ्तारी के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने के बाहर पहुंचकर हंगामा करने लगे।

Read More : 3 Months Ration April 2026: राशन कार्ड धारकों के लिए GOOD NEWS! अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि “या तो हमारे आदमी को छोड़ो, या हम सबको गिरफ्तार करो।” इस दौरान माहौल काफी देर तक गरमाया रहा।

* क्या है पूरा मामला?*

रेल लाइन से जुड़े विवाद को लेकर पहले से ही क्षेत्र में तनाव बना हुआ था। इसी बीच पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों का आरोप है कि कार्रवाई एकतरफा की गई है।

Read More : National Pension System: PPF और सुकन्या समृद्धि खाता धारकों के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च से पहले निपटा लें यह 5 जरूरी काम

* थाने के बाहर बढ़ा तनाव, पुलिस अलर्ट*

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक बातचीत का दौर चलता रहा।

  1. ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनके व्यक्ति को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सामूहिक गिरफ्तारी भी देंगे।

Related Articles

Back to top button