Raigarh news: डेढ़ एकड़ में अफीम की फसल से मचा हड़कंप रायगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मौके पर SSP शशि मोहन सिंह

Raigarh news रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में लगभग डेढ़ एकड़ में अफीम का उत्पादन किया जा रहा था। जब इस गतिविधि की जानकारी मिली, तो पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक, यह खेती झारखंड के एक व्यक्ति द्वारा कराई जा रही थी। आमाघाट के एक किसान ने खेत को तरबूज और ककड़ी उगाने के लिए किराए पर लिया था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी, मार्शल सांगां, को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड का निवासी है।
read more Car Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी इस कंपनी की कारें, कीमतों में 2% तक की होगी बढ़ोतरी
Raigarh newsगौर करने वाली बात यह है कि पिछले 15 दिनों में प्रदेश में अफीम की खेती पकड़े जाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग में, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी में, और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में इसी तरह के मामले सामने आए थे।


