Raigarh News : रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में एमआईसी की बैठक में 39 करोड़ के विकास कार्यों को मिला हरी झंडी

Raigarh News : रायगढ़। नगर निगम में सोमवार की शाम आयोजित मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में 13 एजेंडा पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें सब्जी मार्केट उन्नयन, सौंदर्यीकरण, पार्किंग एवं सर्विस एरिया, हाई मास्क लाइट, जल आपूर्ति संबंधित 39 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई।

Read More: सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
बैठक की अध्यक्षता महापौर जीवर्धन चौहान ने की। सबसे पहले नगरों उत्थान योजना अंतर्गत संजय मार्केट निर्माण एवं उन्नयन कार्य, रामलीला मैदान उन्नयन, भुजबधान तालाब संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण, केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव नाला चैनेलाइजेशन, रायगढ़ स्टेडियम में हाई मास्क लाइट, अमलीभौंना में ट्रक पार्किंग एवं सर्विस एरिया निर्माण लगभग 22 करोड रुपए की लागत के निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद एजेंडा को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इसी तरह शहर के किसी एक तालाब को आरएफपी प्रारूप पीपीपी मॉडल में संचालन एवं संधारण करने संबंधित एजेंडा पर चर्चा की गई, जिसे शासन के निर्देशानुसार स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह अमृत मिशन योजना 2.0 के संबंध में चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि योजना अंतर्गत किसी एक ओवरहेड टैंक के क्षेत्र में 24 घंटा सप्ताह के सातों दिन पानी सप्लाई करने संबंधित कार्य के लिए मशीनीकरण एवं पाइपलाइन विस्तार एवं अन्य संसाधन स्थापित किया जाएगा। इस पूरे योजना की लागत 17 करोड़ 88 लख रुपए आएगी। शासन के तरफ से योजना के संबंध में विस्तृत गाइडलाइन प्रसारित की गई है। चर्चा के उपरांत एजेंडा को भी बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, अधोसंरचना विकास, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। स्वीकृत कार्यों के क्रियान्वयन से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना निगम की प्राथमिकता है।

Read More : Cg News Raipur: गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
वहीं निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत विकास कार्यों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर समयबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में एम आई सी सदस्य श्री पंकज कंकरवाल, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, श्री अमित शर्मा श्री आनंद भगत एवं निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



