Rghnews News : “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वारंटों की तामिली, गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Rghnews News : “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वारंटों की तामिली, गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए

एसएसपी शशि मोहन सिंह की पदस्थापना के बाद फरार आरोपियों और वारंटियों पर तेज कार्रवाई, पिछले 45 दिनों में 1467 वारंटों का निष्पादन

Raigarh News :  15 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 10 मार्च से 15 मार्च तक चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने 141 स्थायी वारंट और 105 गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए कुल 246 वारंटों का निष्पादन किया है। इस विशेष अभियान में कोतवाली पुलिस ने मारपीट मामले के फरार आरोपी अभिषेक ठाकुर तमनार पुलिस ने गांजा तस्कर मिथुन सा जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों को पड़कर जेल भेजा है।

Read More : Raigarh News : श्री राम शोभा यात्रा को भव्य बनाने सभी समाज प्रमुखों ने लिया संकल्प

 

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के रायगढ़ जिले में पदस्थापना के बाद से फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उनके पदस्थापना 26 जनवरी से अब तक 1467 वारंटों की तामिली की जा चुकी है, जिसमें 256 स्थाई वारंटी है और 1211 फरार गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए जिससे फरार आरोपियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

Related Articles

Back to top button