Raigarh News : रायगढ़ के पचधारी डैम बना मौत का कुंड नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : रायगढ़ के पचधारी डैम बना मौत का कुंड नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

Raigarh News:  रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पचधारी डैम में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान लगभग 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More:  Raigarh News : रायगढ़ शहर की राजनीति में हलचल वार्ड 2 की पार्षद नेहा देवांगन ने जहर खाया, हालत स्थिर

बताया जा रहा है कि युवक डैम में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की पहचान और घटना के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

Read More: Share market today: शेयर बाजार में फिर गिरावट; सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 अंक से नीचे, जानिए गिरावट की असली वजह?

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस लोगों से डैम और गहरे पानी वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

Related Articles

Back to top button