Raigarh News : रायगढ़ शहर की राजनीति में हलचल वार्ड 2 की पार्षद नेहा देवांगन ने जहर खाया, हालत स्थिर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : रायगढ़ शहर की राजनीति में हलचल वार्ड 2 की पार्षद नेहा देवांगन ने जहर खाया, हालत स्थिर

Raigarh News :  रायगढ़। शहर के वार्ड नंबर 2 की भाजपा पार्षद नेहा देवांगन द्वारा जहर सेवन किए जाने की खबर से गुरुवार को शहर में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है।

Read More : OM Birla in Lok Sabha: अविश्वास प्रस्ताव गिरा, लोकसभा में वापस लौटे स्पीकर ओम बिरला

सूत्रों के अनुसार पार्षद नेहा देवांगन को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जानकारी में जहर सेवन की बात सामने आई है, हालांकि इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर के महापौर और नगर निगम के सभापति भी जिला अस्पताल पहुंचे और पार्षद के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में समर्थकों और परिचितों की भीड़ भी देखने को मिली।

सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पार्षद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Read More : March Kharmas 2026 Date: इस दिन से शुरू हो रहा है खरमास; 30 दिन तक रहें सतर्क, जानिए इस दौरान क्या करें-क्या नहीं?

इधर, जहर सेवन के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, हालांकि परिवार और अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button