Raigarh News : SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर बड़ी सफलता, 24 घंटे में चोरी का खुलासा खरसिया पुलिस ने सोने की बाली बरामद कर दो आरोपियों को भेजा जेल
खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई — तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा

Raigarh News : *रायगढ़, 3 मार्च 2026।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी खरसिया ने तालाबपार हमालपारा क्षेत्र में हुई सोने की बाली चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

➡️ प्रार्थिया श्रीमती बिन्दू देवांगन (उम्र 40 वर्ष) निवासी तालाबपार हमालपारा वार्ड क्रमांक 05 खरसिया द्वारा 01.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि लगभग दो वर्ष पूर्व खरीदी गई 02 मासा सोने की एक जोड़ी बाली (कीमत लगभग 20,000 रुपये) को आलमारी में रखी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा 22.02.2026 को चोरी कर लिया गया।
➡️ रिपोर्ट पर *अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता* के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान तत्काल खरसिया पुलिस ने संदेही महेश देवांगन (उम्र 19 वर्ष) निवासी हमालपारा तालाबपार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की बाली को सोनू प्रजापति (उम्र 24 वर्ष) निवासी जवाहर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 03 खरसिया को 10,000 रुपये में बेच दिया था तथा प्राप्त रकम खर्च कर दी।
सोनू प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी का सामान खरीदना पाया गया, जिस पर प्रकरण में *धारा 317(2) बीएनएस* जोड़ी गई। आरोपी से सोने की बाली बरामद कर ली गई है।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, प्रधान रक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा और डमरूधर पटेल की अहम भूमिका रही है ।
Read More : Hathras Accident: भीषण सड़क हादसा; कार सवारों को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* –
*“रायगढ़ जिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*



