Raigarh News : होली पर रायगढ़ पुलिस अलर्ट: 400 जवान तैनात, 20 से ज्यादा अफसर खुद संभालेंगे मोर्चा

Raigarh News : रायगढ़। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में करीब 400 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 20 से ज्यादा थाना प्रभारी, सीएसपी, डीएसपी और एडिशनल एसपी खुद सड़कों पर उतरकर निगरानी करेंगे।

Read More : Banke bihari Temple: कल नहीं मिलेंगे बांके बिहारी के दर्शन, जानें मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने का समय
SSP ने साफ कहा है कि होली की आड़ में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जबरन रंग लगाने, शराब पीकर हंगामा करने, तेज रफ्तार बाइक चलाने, स्टंट करने या डीजे पर अश्लील गाने बजाने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।
चौक-चौराहों पर रहेगी नजर
शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बाजार और भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील इलाकों में खास निगरानी रखी जाएगी। पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त करेंगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेगा ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंच सके।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती
होली के दिन ट्रैफिक पुलिस भी सख्ती से चेकिंग करेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच की जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर भी नजर
होली के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का गलत मैसेज या अफवाह न फैलाएं।

Read More : Raigarh News : ऐश डाइक से राखड़ उड़ने की शिकायत पर प्रशासन सख्त
जनता से सहयोग की अपील
SSP शशि मोहन सिंह ने लोगों से कहा है कि होली खुशियों और भाईचारे का त्योहार है। इसे शांति और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। किसी भी तरह की समस्या होने पर खुद फैसला लेने की बजाय तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को सूचना दें।



