Raigarh News: रायगढ़ में एक साथ 11 थाना-चौकी प्रभारियों का तबादला.. यहां देखें लिस्ट – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ में एक साथ 11 थाना-चौकी प्रभारियों का तबादला.. यहां देखें लिस्ट

Raigarh News रायगढ़ जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के तहत 11 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।

 

देखें किन अफसरों का किया गया ट्रांसफर

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक रामकिशोर यादव को थाना प्रभारी पुसौर से थाना प्रभारी पूंजीपथरा भेजा गया है। निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को जूटमिल से तमनार थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक मोहन भारद्वाज को कोतरारोड से पुसौर का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

 

इसी प्रकार निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र रायगढ़ से जूटमिल थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर भेजा गया है। निरीक्षक कमला पुसाम को तमनार से कोतरारोड थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक नसीरुद्दीन खान को प्रभारी साइबर थाना से छाल थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल से खरसिया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक अमित तिवारी को खरसिया से रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया है।

 

 

read more Petrol Pump New Order: देशभर में 1 अप्रैल से मिलेगा E20 पेट्रोल, जानें आपके गाड़ी पर क्या होगा असर

 

 

तत्काल आमद देने के निर्देश भी जारी

Raigarh Newsउप निरीक्षक कुसुम केवर्त को कोतरारोड से प्रभारी महिला थाना तथा उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर को महिला थाना से कोतरारोड पदस्थ किया गया है। (Chhattisagarh Police Station Incharge Transfer List) 26 फरवरी 2026 को जारी किये गए आदेश के साथ ही प्रभावित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button