Raigarh News : SSP शशि मोहन सिंह ने कई थाना प्रभारियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Raigarh News : रायगढ़। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल प्रभाव से कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग थानों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Read More : IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें मैच
आदेश के तहत टीआई अभिनव कांत सिंह को जूटमिल थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं प्रशांत राव को तमनार थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
रामकिशोर यादव को पूंजीपथरा थाना की जिम्मेदारी
मोहन भारद्वाज को कोतरा रोड से हटाकर पुसौर के जिम्मेदारी दी गई है
राकेश मिश्रा को चक्रधरनगर थाना प्रभारी बनाया गया
नसीरुद्दीन खान को छाल क्षेत्र की कमान
अमित तिवारी को रक्षित केंद्र रायगढ़

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Read More : Dumka Accident: बड़ा हादसा; ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर से भड़की आग, खलासी जिंदा जला; दो गंभीर
जिले में हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस महकमे में इस बदलाव के बाद नई कार्यशैली और सख्ती की ओर उम्मीद जताई जा रही है।



