Raigarh News : शहर से जिले तक बढ़ा सौरभ अग्रवाल का प्रभाव, बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के महामंत्री – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : शहर से जिले तक बढ़ा सौरभ अग्रवाल का प्रभाव, बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के महामंत्री

 Raigarh News:   रायगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जिला संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में शहर कांग्रेस के महामंत्री रहे सौरभ अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

Read More : Raigarh News : उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी

संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले सौरभ अग्रवाल की इस नियुक्ति को पार्टी नेतृत्व का भरोसा माना जा रहा है। लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया, फोन कॉल और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

Read More : EPFO: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 1000 रुपये तक बैलेंस भी होगी ऑटो-रिफंड

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि सौरभ अग्रवाल के अनुभव और संगठन क्षमता से ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को धार मिलेगी।

Related Articles

Back to top button