Raigarh News : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस रायगढ़ जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल एंड टीम दिल्ली रवाना।

Raigarh News : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को कल अलोकतांत्रिक तरीके से युवा गिरफ्तार किया गया है, दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर 4 दिनों की रिमांड में जेल भेज दिया,जैसे ये खबर की जानकारी पुरे देश के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पड़ी सभी दिल्ली की तरफ रवाना हो गए है,जिसमें रायगढ़ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुंच गए है,और मोर्चा संभाल रखा है,

Read More: IQOO 15R Launch: 7600mAh बैटरी कैटेगरी के साथ iQOO 15R हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा भाजपा अब लोक तंत्र की हत्या करना चाहती है,विरोध करने वाले हर व्यक्ति को जेल भेज कर विपक्ष की आवाज को दबाने की प्रयास कर रही है,लेकिन युवा कांग्रेस के बब्बर शेर एफआईआर और जेल जाने से नहीं डरते,हम सदैव भाजपा और इस दमनकारी सरकार को आईना दिखाने का कार्य करते रहेंगे।।



