Raigarh News: कांग्रेस को मिली नई धार, वसीम खान बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कांग्रेस को मिली नई धार, वसीम खान बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जारी सूची में 31 पदाधिकारी नियुक्त, युवाओं में उत्साह की लहर संघर्ष और सक्रियता का मिला पुरस्कार, संगठन को मजबूती देने की जिम्मेदारी अब वसीम के कंधों पर

Raigarh News:  रायगढ़।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जारी इस सूची में 31 नेताओं को संगठन की अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के सक्रिय और कर्मठ नेता वसीम खान को शहर जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार देखा जा रहा है।
वसीम खान लंबे समय से पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने जिला कांग्रेस में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद को भी बखूबी संभाला। पार्टी कार्यक्रमों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें एक जुझारू और भरोसेमंद कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया।

Read More:  Chhattisgarh top news: शादी की दावत बनी आफत! चौथिया भोज के बाद 50 से ज्यादा लोग बीमार, 27 की हालत गंभीर

पार्टी और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, ईमानदारी और सतत संघर्ष को देखते हुए ही उन्हें महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया है तथा आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि वसीम खान वरिष्ठ नेता उमेश पटेल और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नागेंद्र के करीबी माने जाते हैं, जिससे संगठनात्मक समन्वय और भी मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।
नवनियुक्त महामंत्री वसीम खान से अब शहर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय, आक्रामक व संगठित भूमिका की उम्मीद है। आगामी चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में उनसे निर्णायक पहल की अपेक्षा की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि वसीम खान की सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव के दम पर रायगढ़ में कांग्रेस एक नई धार और मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी।

Read More: Maiya Samman Yojana: महिलाओं के लिए GOOD NEWS! होली से पहले खाते में आएंगे 2500 रुपए, बस करना होगा ये काम

अपनी नियुक्ति पर वसीम खान ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सचिन पायलट जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक श्री उमेश नंदकुमार पटेल जी, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री नागेंद्र नेगी जी, जिला कांग्रेस पूर्व प अध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला जी, एवं जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री शाखा यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है उन्हें जो कांग्रेस पार्टी ने जिम्मेदारी दिया हैं उसे वह पुरे ईमानदारी के साथ निभाएंगे

Related Articles

Back to top button