Raigarh News : जल्दबाजी में स्थगन आदेश से प्रधानमंत्री आवास निर्माण प्रभावित, ग्रामीण ने निष्पक्ष जांच की मांग की

Raigarh News: ग्राम **जकेला**, तहसील पुसौर, जिला रायगढ़ स्थित पैतृक भूमि **खसरा नं. 773/2** जो कि 5 सगे भाइयों की संयुक्त भूमि है, पर वर्षों से कब्जे अनुसार आपसी सहमति से निवास एवं मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है।

वर्ष **2024 में सभी सह-हिस्सेदारों के मध्य आपसी सहमति से लिखित सहमति पत्र तैयार कर नोटरी कराई गई थी**, जिसके आधार पर अलग-अलग कब्जे अनुसार निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। उक्त भूमि पर एक सह-हिस्सेदार द्वारा शासन की **प्रधानमंत्री आवास योजना** के अंतर्गत मकान निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
बताया गया है कि सह-हिस्सेदार **वृंदावन गुप्ता एवं अनिरुद्ध गुप्ता** द्वारा आपत्ति प्रस्तुत किए जाने पर राजस्व न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में **अत्यंत जल्दबाजी में सुनवाई करते हुए अल्प समय में स्थगन (स्टे) आदेश जारी कर दिया गया**, जबकि निर्माण कार्य अंतिम चरण में था।

आरोप है कि स्थगन आदेश जारी करने के तुरंत बाद अगली सुनवाई की तिथि लगभग **25 दिन बाद निर्धारित की गई**, जिससे निर्माण सामग्री खराब होने एवं आर्थिक नुकसान की आशंका उत्पन्न हो गई है। इस कारण प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बन रहे मकान का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रकरण में निष्पक्षता नहीं बरती गई तथा मामले की उच्च स्तरीय जांच कर न्याय प्रदान करने की मांग जिला प्रशासन एवं सक्षम अधिकारियों से की गई है।
दिनांक: ________
स्थान: जकेला
**पीड़ित पक्ष**
ग्राम जकेला
तहसील पुसौर, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)



