Raigarh News : ऑपरेशन “आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी में 21 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Raigarh News: *रायगढ़ 14 फरवरी* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे *ऑपरेशन “आघात”* के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिले सटीक इनपुट पर कल दोपहर बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की *स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522* को रोका गया। वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई, जिसने वाहन में गांजा होना स्वीकार किया।

Read more: IndiGo: IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप
वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की से 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ। विधिवत वजन कराने पर कुल 21.378 किलोग्राम मादक पदार्थ पाया गया। आरोपी की पहचान *अजित सिंह पिता बाबा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 चांदमारी स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.)* के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा खरीदकर रायगढ़ में खपाने ला रहा था।
पुलिस ने आरोपी के मेमोरण्डम पर *21.378 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹2,00,000), स्विफ्ट डिजायर कार (कीमती लगभग ₹8,00,000) तथा तस्करी में प्रयुक्त वन प्लस मोबाइल (कीमती ₹18,000) कुल जुमला ₹10,18,000 की संपत्ति जप्त* की है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में *अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 20(B) NDPS एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

👉 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश* —
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि *“पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त तत्व तत्काल यह गतिविधि छोड़ दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। जिले को नशामुक्त बनाने में आमजन सहयोग करें। मादक पदार्थों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”*
Read more: Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में फरवरी में ही मिलेगा 2 महीने का राशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एडिशनल एसपी (साइबर) श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में निरीक्षक नासिर खान (थाना प्रभारी साइबर थाना), उप निरीक्षक गेंद लाल साहू (प्रभारी थाना चक्रधरनगर), सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, पुलिस थाना साइबर के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रूपराम पटेल, आरक्षक प्रशांत पण्डा, महेश पण्डा, पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, विकास प्रधान, रविन्द्र गुप्ता, रोशन एक्का, अभय यादव, शैलेन्द्र पैंकरा, नंदकिशोर भगत और विनोज लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



