रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा फार्म 7 के दुरुपयोग से मतदाताओं के नाम विलोपित करवाने की आशंका – कांग्रेस का आरोप

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पूर्व pdf के माध्यम से विलोपित नामों के ब्यौरे की भी निर्वाचन कार्यालय से मांग

Raigarh News:  रायगढ़ 13फरवरी
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव ने एस आई आर प्रक्रिया के तहत आज कांग्रेस भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक में बी एल ओ /पार्षदों/ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों सहित अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि एस आई आर प्रक्रिया की सुनवाई और सत्यापन का कार्य 14फरवरी 2026 तक निर्धारित है। वहीं प्राप्त हुई जानकारी के तहत इस दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फार्म 07 जिससे मतदाताओं का नाम विलोपित किया जाता है बी एल ओ को दबाव देकर बहुत से वार्डों में उक्त फार्म के दुरुपयोग कर नाम कटवाए जाने की जानकारी लगातार प्राप्त होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था व आम मतदाताओं के अधिकार के साथ सीधा प्रहार हो रहा है।

Read More: Raigarh News : खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद

शाखा यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी इस संबंध में निर्देशित किया है कि मतदाता विलोपन के फार्म 07 की जानकारी पी डी एफ फॉर्मेट मे जिला निर्वाचन अधिकारी हमें अंतिम प्रकाशन से पूर्व अनिवार्य रूप से प्रदान करे ताकि हम सत्यता की जांच कर सकें।
यदि कोई व्यक्ति किसी दुर्भावना से ग्रस्त होकर जानबूझकर किसी मतदाता का नाम इस फार्म के माध्यम से विलोपित करवाता है तो आपत्तिकर्ता के विरुद्ध एफ आई आर कराई जाएगी
शाखा यादव ने बताया कि मान. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लॉजिकल एरर को आधार मानकर दिए गए नोटिस को लेकर निर्वाचन आयोग को भी निर्देश दिए गए है,उन्हें रद्द कराने हेतु बी एल ओ और ई आर ओ के समक्ष कांग्रेस पार्टी बूथ से लेकर सभी स्तरों तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। भाजपा द्वारा सामूहिक रूप से फर्जी तरीके से मतदाताओं द्वारा फार्म 07 भरवाकर उनका नाम विलोपित करवाया जा रहा है।

Read More: Indian Passport Rank 2026: ग्लोबल रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट ने लगाई छलांग; रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग, अब इतने देशों में वीजा फ्री एंट्री

बैठक में निर्णय लिया गया कि कल 14फरवरी कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को कांग्रेस पार्टी द्वारा ज्ञापन प्रेषित कर उनसे अपनी शिकायत प्रस्तुत करेगा साथ ही साथ
2003 की उपनाम रहित मतदाता सूची होने के कारण वर्तमान की उपनाम-युक्त मतदाता सूची में मिसमैच एरर प्राप्त हो रहे है, ऐसे जारी नोटिस को तत्काल रद्द कराये जाने की मांग की जावेगी साथ ही बूथों में फार्म-7 के दुरूपयोग से विलोपित हो रहे पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में पुनः दर्ज कराये जाने की दिशा में समुचित कार्यवाही करने की भी मांग की जावेगी व अंतिम प्रकाशन से पूर्व फार्म 07 के माध्यम से वार्ड वार विलोपित नामों की सूची पी डी एफ फॉर्मेट मे पार्टी को प्रदाय करने की भी मांग होगी ताकि बी एल ओ को दबाव देकर नाम कटवाने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी द्वारा सख्त कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Back to top button