रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: होटल ट्रिनिटी में देर रात कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, स्पा सेंटर की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा

Raigarh News:  RGHNEWS@PRASHANT TIWARI रायगढ़। शहर के होटल ट्रिनिटी में देर रात कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, होटल में संचालित स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।

Read more: Ikkis OTT Release: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ इस हफ्ते OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें फिल्म

सूत्र बताते हैं कि कार्रवाई के दौरान चार युवतियों, एक युवक और होटल के कथित मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। सभी को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लाया गया, जहां उनसे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ समय से इस स्थान को लेकर गोपनीय जानकारियां मिल रही थीं। तथ्यों की पुष्टि के बाद ही पुलिस टीम ने नियमानुसार दबिश दी

सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Read More:  Silver and Gold Price: सोने-चांदी के कीमतों में बंपर बढ़ोतरी, एक ही दिन में 17000 रुपये बढ़ी कीमत; चेक करें ताजा रेट

फिलहाल कोतवाली थाना परिसर में कानूनी प्रक्रिया जारी है, वहीं पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जांच पूरी होने के बाद ही जारी करने की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button