रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जन्मदिन, प्रेम नारायण मौर्य ने मातृ शिशु अस्पताल में निःशुल्क भोजन वितरण कर दी मानवता की मिसाल

Raigarh News:  रायगढ़।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी रायगढ़ के प्रबंधकारिणी सदस्य, नागरिक सहकारी बैंक रायगढ़ के डायरेक्टर, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी तथा दैनिक किरण दूत के प्रधान संपादक प्रेम नारायण मौर्य ने अपना जन्मदिन सादगी, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मनाते हुए मातृ शिशु अस्पताल रायगढ़ में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया।


इस सेवा कार्य में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल एवं डॉ. अजय चौधरी ने भोजन वितरण में सहभागिता करते हुए इस मानवीय पहल की सराहना की।

Read More: Samsung Galaxy A07 5G: 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

मां अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से हुआ आयोजन

उक्त भोजन वितरण कार्यक्रम पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से संपन्न हुआ। इस दौरान विजय नारायण मौर्य, संदीप सिंह, अंकित कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अधिवक्ता नोटरी कार्यालय में केक काटकर दी शुभकामनाएं

जन्मदिन के अवसर पर अधिवक्ता नोटरी कार्यालय में अधिवक्ताओं द्वारा केक काटकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रेम नारायण मौर्य को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर महेंद्र सिंह यादव, आशीष मिश्रा, जानकी पटेल, जय मालाकार, मनोज श्रीवास, पी.एस. यादव, सुनील शर्मा सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे। साथ ही मोहन पटेल, लोकनाथ बरेठ, सोनिया देवांगन सहित अन्य शुभचिंतकों ने भी बधाई दी।

नागरिक सहकारी बैंक में भी मनाया गया जन्मदिन

रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक परिसर में भी प्रेम नारायण मौर्य का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम काटजू, सीईओ बी.के. टाइटस, प्रबंधक केशव प्रसाद पटेल, सहायक प्रबंधक मोहम्मद युनुस, हेमंत श्रीवास सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शुभचिंतकों द्वारा प्रेम नारायण मौर्य को पौधे भेंट कर जन्मदिन मनाया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ए.पी. मौर्य, जितेंद्र निषाद, दिलराज दिलीप सिंह, निरंजन सिंह, दिनेश बंजारे सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कई संगठनों ने दी बधाई

इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं नागरिकों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर केक काटकर प्रेम नारायण मौर्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके सामाजिक, पत्रकारिता और सेवा कार्यों की सराहना की गई।

Read More: Cg News Raipur: छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण

सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य

इस अवसर पर प्रेम नारायण मौर्य ने कहा कि “जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को यदि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ साझा किया जाए, तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। सेवा ही जीवन की सच्ची उपलब्धि है।”
कार्यक्रम पूरे दिन सेवा, सम्मान और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button