Raigarh News: मनरेगा बचाओ संग्राम हेतु पूर्व मंत्री मान.उमेश पटेल के दिशानिर्देश में हुई कांग्रेस ब्लॉक समन्वयकों की नियुक्ति

Raigarh News: रायगढ़ 29जनवरी
मनरेगा बचाओ संग्राम के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं मनरेगा बचाओ प्रदेश समन्वयक पूर्व मंत्री मान. उमेश पटेल जी के दिशनिर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (शहर) के अध्यक्ष मान. श्री शाखा यादव जी के आदेशानुसार रायगढ़ जिले के सभी ब्लॉक में समन्वयकों की अग्रनुसार नियुक्ति की गई है
जिसमें चक्रधरनगर जूटमिल ब्लाक समन्वयक हेतु चंद्रशेखर चौधरी,मध्य ब्लाक समन्वयक रायगढ़ शहर हेतु रवि पाण्डेय , पूर्वांचल ब्लाक समन्वयक हेतु वसीम खान व रायगढ़ पश्चिमी ब्लाक समन्वयक हेतु रामलाल पटेल जी को नियुक्त किया गया है।

Read More: Economic Survey 2025-26:विश्व बैंक का भरोसा बढ़ा! भारत की GDP दर 7% से अधिक रहने का भरोसा,
शाखा यादव ने सभी ब्लाक समन्वयकों को दायित्व सौंपते हुए मनरेगा योजना को बहाल करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई योजना की खामियों को जन जन तक पहुंचाने हेतु जन चौपाल और प्रदेश कांग्रेस द्वारा समय समय पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभावित किसानों मजदूरों व बेरोजगारों की जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से तेजी से कार्य करने
हेतु दिशानिर्देश भी दिए हैं।
चक्रधरनगर जुटमिल ब्लाक समन्वयक
चंद्रशेखर चौधरी
मध्य ब्लाक समन्यवक
रवि पाण्डेय
पूर्वांचल ब्लाक समन्वयक
वसीम खान
रायगढ़ पश्चिम ब्लाक समन्वयक
रामलाल पटेल



