Raigarh News : कांग्रेस शहर संगठन को मिला युवा चेहरा, तरुण गोयल बने शहर मंडल 2 के अध्यक्ष – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : कांग्रेस शहर संगठन को मिला युवा चेहरा, तरुण गोयल बने शहर मंडल 2 के अध्यक्ष

Raigarh News:  NEWS @PRASHANT TIWARI रायगढ़। कांग्रेस संगठन ने शहर में अपनी पकड़ और मजबूती को और सशक्त करते हुए तरुण गोयल को रायगढ़ कांग्रेस शहर मध्य मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और युवा नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

Read More:Chhattisgarh latest news: शराब प्रेमियों के लिए अलर्ट! छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें…

वर्तमान में तरुण गोयल युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ रही है। वार्ड क्रमांक 19 में उन्होंने ऐतिहासिक चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक सक्रियता और संगठन क्षमता का परिचय दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी शालू गोयल के चुनाव का सफल संचालन कर रणनीतिक कौशल और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता को साबित किया।

तरुण गोयल को पार्टी के भीतर बेहद सक्रिय, जुझारू और कर्मठ नेता के रूप में जाना जाता है। आमजन से सीधा संवाद, समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण उनकी पहचान रही है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

बताया जा रहा है कि तरुण गोयल खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल के भी काफी करीबी माने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन और विश्वास के चलते संगठन में उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है।

Read More: Chhatisgarh Samachar: छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुँची: डबलिन में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की गूंज

नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाइयां दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ शहर मध्य मंडल संगठन और अधिक सक्रिय व मजबूत होगा

Related Articles

Back to top button