Raigarh News: टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स से मारपीट और लूट, 100 से अधिक आरोपियों पर FIR – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स से मारपीट और लूट, 100 से अधिक आरोपियों पर FIR

Raigarh News:  रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत टपरिया बॉर्डर पर रायगढ़ के ट्रांसपोर्टर्स के साथ हुई मारपीट, धमकी और लूट की घटना को लेकर पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। इस मामले में 100 से 140 आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कर लिया है और विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

Read More:  Raigarh News: नगर पंचायत क्षेत्र में खुलेआम चल रहे ईंट भट्ठे, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा कारोबार?

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2026 को शाम 5.00 बजे के आसपास उड़ीसा से आए कुछ ट्रांसपोर्टर्स ने रायगढ़ के वाहन मालिकों और यूनियन से जुड़े सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मिर्ची स्प्रे, लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कई ट्रांसपोर्टर्स घायल हो गए।

आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान पीड़ितों से 15,000 नकद भी लूट लिए तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद टपरिया बॉर्डर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तमनार थाना एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएं 296, 351(3), 115(2), 118(1), 191(2), 191(3), 190, 310(2) तथा आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध कायम किया है।

Read More:  Trending News In CG: सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

एफआईआर में श्यामराम, उर्फ बंटी डालमिया, गोपाल नायक, घनश्याम प्रधान, विपिन अग्रवाल, धनी मित्रो, तेजराम सहित कई आरोपियों के नाम दर्ज किए गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में आरोपी अभी अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button