रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया बहिष्कार

Raigarh News:  रायगढ़ | किरौड़ीमल नगर किरौड़ीमल नगर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। नगर पंचायत किरौड़ीमल नगर के अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा ने कार्यक्रम को लेकर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे पूरी तरह राजनीतिक आयोजन करार दिया है और कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा कर दी है।

Read More: Adhik Maas 2026: 12 नहीं 13 महीने का होगा नया साल, जानें कब से शुरू होगा अधिकमास और इसका महत्व

नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रायगढ़ को औपचारिक पत्र लिखकर अवगत कराया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में भाजपा पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह कार्यक्रम शासकीय न होकर राजनीतिक स्वरूप ले चुका है।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा 24 दिसंबर 2025 को लिखित आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी थी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है। इससे यह संदेश जा रहा है कि आयोजन को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

पत्र में साफ किया गया है कि इस परिस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा एवं कांग्रेस पार्टी के कोई भी प्रतिनिधि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

Read More:  Karnataka Bus Fire Accident: भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 10 से ज्यादा यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब निगाहें प्रशासन के अगले कदम और आयोजन को लेकर होने वाले निर्णय पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button