रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ जिले में धान खरीदी कार्य प्रगति पर, 5.24 लाख क्विंटल से अधिक धान की हो चुकी खरीदी

किसानों को 10186.28 लाख रुपये का भुगतान, 238.75 हेक्टेयर रकबा समर्पित

Raigarh News:  रायगढ़,9 दिसम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अब तक 9734 किसानों से कुल 5,24,936.80 क्विंटल धान की खरीदी पूर्ण की जा चुकी है। इनमें 3,865 सीमांत कृषक, 5135 लघु कृषक तथा 734 दीर्घ कृषक शामिल हैं। वहीं इस अवधि में किसानों को 10186.28 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। किसानों से 2044.69 लाख रुपये की ऋण वसूली भी की गई है। धान खरीदी प्रक्रिया के अंतर्गत 4434 कृषकों ने अब तक कुल 238.75 हेक्टेयर कृषि रकबा किसानों द्वारा समर्पित किया गया है।

Read More:  Raigarh News: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ नहीं किया जाएगा समझौता- कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

*उपार्जन केंद्रों में टोकन व्यवस्था को लेकर कलेक्टर के सख्त निर्देश*

कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्तमान में उपार्जन केंद्रों की खरीदी सीमा में वृद्धि की गई है। इस परिप्रेक्ष्य में सभी समितियां मैनुअल टोकन वास्तविक धान की आवक एवं निर्धारित लिमिट के अनुरूप ही जारी करें। टोकन काटते समय लघु एवं सीमांत कृषकों को अनिवार्य रूप से प्राथमिकता दी जाए। निर्धारित सीमा शेष रहने की स्थिति में दीर्घ कृषकों के टोकन काटे जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले की किसी भी समिति में लघु अथवा सीमांत कृषकों का टोकन नहीं कटने जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि धान उपार्जन केंद्रों पर खरीदे गए धान एवं शेष बारदानों का साप्ताहिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा संबंधित विवरण समय पर पोर्टल में प्रविष्ट किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button