Raigarh News: हादसों में कमी लाने रायगढ़ पुलिस की पहल, बिना हेल्मेट बाइक चालक का कटेगा चालान और पुलिस देगी फ्री हेल्मेट – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: हादसों में कमी लाने रायगढ़ पुलिस की पहल, बिना हेल्मेट बाइक चालक का कटेगा चालान और पुलिस देगी फ्री हेल्मेट

Raigarh News *10 मई 2024* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर सड़क हादसों में कमी लाने और हादसों में मृत्यु दर को कम करने यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत आज पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई । इस विशेष अभियान में यातायात पुलिस आने वाले 15 दिनों तक बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले बाइक चालकों का चालान कटेगी और उन्हें निशुल्क हेलमेट प्रदाय किया जावेगा जिसके बाद बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी ।

Raigarh News पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सामाजिक संगठनों और उद्योगों के सहयोग से यातायात पुलिस यह विशेष अभियान चला रही है जिसमें सामाजिक संगठनों और उद्योगों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है । पुलिस अधीक्षक ने चालान काटे हुए कई बाइक चालकों को फ्री में हेलमेट प्रदान किया । इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रमेश चंद्रा तथा सहयोगी फर्म के सदस्य भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button